फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के ताले तोड़कर चुराई नकदी, एक दुकान पर पहले भी हो चुकी कई बार चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद जांच करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया में शुक्रवार रात चोरों ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास दो दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। वहीं, दुकान का अन्य सामान भी चुरा लिया। एक दुकान में तोड़फोड़ कर सामान भी तहस-नहस कर दिया गया। दुकानदारों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक्यूप्रेशर का काम करने वाले खेतराज ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान पर आया तो उसने देखा कि दोनों ताले टूटे हुए हैं। जब उसने दुकान का गेट खोला तो देखा कि गेट के शीशे भी चोरों द्वारा तोड़े गए हैं। उसने दुकान में जाकर जांच की तो वहां पर गल्ला भी गायब मिला, जिसमें हजारों की नकदी थी। वहां रखा हुआ एक दानपात्र भी चोरी हो गया, जिसमें करीब आठ हजार रुपये थे। खेतराज ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान में लगे हुए कई अलमारियों के शीशे भी तोड़ दिए।
शीश तोड़ने पर चोर को लगी चोट, बिखरा खून
खेतराज ने बताया कि चोरों को शीशे तोड़ने के कारण चोट भी लगी है। उसका खून भी जगह-जगह बिखरा हुआ था। इस दुकान से थोड़ी दूर त्रिलोक चंद की दुकान पर भी चोर पीछे से लोहे का गेट तोड़कर घुस गए और वहां पर हजारों की नकदी चुरा ली। साथ ही बारदाना में गेहूं भी चुरा कर ले गए हैं। त्रिलोक की दुकान पर पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। उसमें से पुलिस अभी तक एक भी चोरी ट्रेस नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें