फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। कोरोना के लक्षण को लेकर लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। गले में दर्द और खांसी होना भी कोरोना संक्रमण हो सकता है। अब हाल ही में कोरोना के जो नए केस आ रहे उनमें 90 फीसदी केसों में गले में दर्द होना, खांसी, जुकाम आदि लक्षण मिल रहे हैं।
जिले में शुक्रवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों की जांच के दौरान फतेहाबाद निवासी 50 वर्षीय महिला और गांव धांगड़ निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा जिले में एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ है। अभी 13 संक्रमित मरीज सक्रिय हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 163 सैंपल लिए गए हैं। वहीं आरटीपीसीआर सैंपल तीन माह से बंद ही है।
कम इम्युनिटी वालों को चपेट में ले सकते हैं संक्रमित
डॉक्टरों के मुताबिक जिले में कोरोना के नए केस पिछले 10 दिनों से बढ़ रहे हैं। रोजाना दो से तीन केस जिले में मिल रहे हैं। हालांकि जिले में अभी सिर्फ रैपिड एंटीजन ही सैंपल लिए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के लक्षण अभी गंभीर नहीं है लेकिन कम इम्युनिटी वालों को चपेट में ले सकते हैं। ऐसे में अगर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
कोट
कोरोना संक्रमण जिले में पिछले कई दिनों से बढ़ रहा है। गले में दर्द होना खांसी आदि लक्षण मिल रहे है। अगर किसी को इस तरह के लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं ताकि परिवार व संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित होने से बच सकें।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन