फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसएमओ ने इमरजेंसी वार्ड में व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Fri, 18 Apr 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एसएमओ डॉ.बुधराम निरीक्षण करते हुएसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड यानि एनक्वास को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से निदेशक डॉ. रतना भारती शनिवार को निरीक्षण कर सकती हैं। निदेशक के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. बुधराम, डॉ. राजीव तंवर ने टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। माइनर ओटी में दवाइयों और उपकरणों की जांच की। अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सैंपल कलेक्शन कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि दोपहर 2 बजे तक सैंपल लिए जाएं। एसएमओ ने अस्पताल में लगाए गए संकेतक को लेकर भी निर्देश दिए।
-
आंतरिक मूल्यांकन में मिले थे 61 अंक
नागरिक अस्पताल का एनक्वास के तहत पहली बार पिछले माह आंतरिक मूल्यांकन हुआ था। बठिंडा से आए एसएमओ डॉ. उमेश गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद हुई समीक्षा बैठक में सामने आया था कि एनक्वास को लेकर तय किए गए 159 मानकों में से 92 में अस्पताल खरा उतरा है। हालांकि स्कोर 61 तक रहा था जबकि एनक्वास के लिए 70 अंकों का स्कोर होना जरूरी है। टीम ने अस्पताल प्रशासन को सुझाव दिया था कि ऑपरेशन थियेटर में सुविधाएं बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन

-
नागरिक अस्पताल के एनक्वास को लेकर प्रक्रिया चल रही है। मुख्यालय से उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाना है। पिछले दिनों भी टीम ने आंतरिक मूल्यांकन किया था। अस्पताल में गुणवत्ता सुधार के प्रयास जारी हैं। सैंपल कलेक्शन को लेकर भी निर्देश दिए गए है कि दोपहर 2 बजे तक जरूर लिए जाएं।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें