फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निबंध लेखन में श्वेता प्रथम व पार्थव रहा द्वितीय

Thu, 23 Jan 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय महिला कॉलेज भोडिया खेड़ा में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के राजनीतिक विज्ञान विभाग व एनएसएस इकाई के द्वारा जिलास्तरीय निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिताओं व सेमिनार का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान के लागू हुए 75 वर्ष पूरे होने पर इनका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निबंध लेखन में श्वेता राजकीय महाविद्यालय भूना ने प्रथम, पार्थव मनोहर मेमोरियल कॉलेज ने द्वितीय, रीना आईजी कॉलेज टोहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में आरती शहीद देवेंद्र सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया ने प्रथम स्थान, रोशनी रानी चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा ने द्वितीय स्थान, करीना गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल धागंड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनोहर मेमोरियल कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान, आईजी कॉलेज टोहाना की टीम ने द्वितीय स्थान और गवर्नमेंट कॉलेज भट्टू कला की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में केटीजीसी रतिया की टीम ने प्रथम स्थान, मनोहर मेमोरियल कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान और गवर्नमेंट कॉलेज भुना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें