फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टूकलां और जाखल सीएचसी को छठी बार मिला कायाकल्प अवाॅर्ड, जिला अस्पताल पिछड़ा

विज्ञापन
जाखल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वर्ष 2024 का कायाकल्प अवाॅर्ड की सूची जारी की गई है। इसमें भट्टूकलां और जाखल सीएचसी को छठी बार लगातार कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। इसके अलावा टोहाना के नागरिक अस्पताल और भूना सीएचसी को भी अवाॅर्ड मिला है। वहीं पीलीमंदोरी पीएचसी को पहली रैंक मिली है।
विज्ञापन


पीएचसी नागपुर, कुलां व महमड़ा को भी अवॉर्ड दिया जाएगा। अहम बात यह है कि जिला नागरिक अस्पताल कायाकल्प अवाॅर्ड से इस बार फिर से पिछड़ गया है। वजह यह है कि भिवानी टीम की ओर से प्री असेसमेंट किया गया गया था इस दौरान टीम को खामियां मिलीं थी। नागरिक अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि भवन पूरा होने के कारण दिक्कत आ रही है। भवन में कई जगहों से पानी टपकना, तारें लटकना और खिड़की पर व्यवस्था न होना वजह है।

तत्कालीन एसएमओ की मेहनत लाई रंग

कायाकल्प अवाॅर्ड को लेकर भट्टूकलां सीएचसी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रही डॉ. सुजाता बंसल का अहम योगदान रहा है। हालांकि, डॉ. सुजाता बंसल अब पंचकूला में तैनात हैं। बंसल ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया, मरीजों को ओपीडी का समय पर उपचार मिले इसके लिए व्यवस्था की, हरियाली को लेकर पौधे लगाए गए। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर व्यवस्था की गई ताकि मरीज को इंतजार न करना पड़े। कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई और ये ही वजह है कि सीएचसी भट्टूकलां और पीएचसी पीलीमंदोरी को लगातार अवाॅर्ड मिल रहा है।
विज्ञापन


इन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला है अवाॅर्ड

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी सूची के मुताबिक नागरिक अस्पताल टोहाना, सीएचसी जाखल सीएचसी भट्टूकलां और भूना को एक-एक लाख रुपये कायाकल्प अवाॅर्ड के तहत मिले हैं। पीएचसी पीलीमंदोरी ने पहली रैंक पाई है और इसके तहत दो लाख रुपये अवाॅर्ड के रूप में मिले हैं। पीएचसी नागपुर और कुलां और कायाकल्प अवाॅर्ड के तहत 50-50 हजार रुपये मिले हैं। पीएचसी महमड़ा को भी 50 हजार रुपये कायाकल्प अवाॅर्ड के तहत मिले हैं।

कुकड़ावाली हेल्थ वेलनेस सेंटर सबसे सुंदर :

जिले के 19 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। कुकड़वाली के हेल्थ वेलनेस सेंटर को रैंक एक मिली है। इसके अलावा एक लाख की राशि मिली है। इसके अलावा गिलाखेड़ा प्रथम और महमड़ा दूसरे नंबर पर रनरअप रहे हैं। इसके अलावा रतिया, शेखुपुर दड़ोली, ढाणी सांचला, नाढोड़ी, हांसपुर, लोहाखेड़ा, नंगल, जांडवाला बागड़, भोडिया खेड़ा, नन्हेड़ी, लाली, सरवरपुर, भूंदड़वास, दहमान, रत्ताखेड़ा, बादलगढ़ सब सेंटर को कायाकल्प अवाॅर्ड के तहत 25-25 हजार की राशि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें