फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: योग प्रतियोगिता में शुभम ने हासिल किया सातवां स्थान

Fri, 09 Oct 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। बजरंग मॉडल स्कूल की कक्षा नौवीं के छात्र शुभम ने योग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जयपुर में 3 से 6 अक्टूबर तक योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में शुभम ने सातवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले 21 से 23 सितंबर तक रोहतक में आयोजित स्कूली स्टेट योग प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग की ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक सोलो योग प्रतियोगिता में शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक जीता था। प्रतियोगिताओं में सफलता के बाद स्कूल पहुंचने पर शुभम का फूल मालाओं से स्वागत कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के निदेशक विनय वर्मा, प्रधानाचार्या अंजू वर्मा और स्टाफ ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शुभम की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें