फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोटरसाइकिल पिकअप से टकराया एक की जान गई

Fri, 09 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर बुधवार देर रात डीएवी स्कूल के पास एक पिकअप और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस हादसे में पंजाब के मानसा जिले के बरेटा निवासी लगभग 50 वर्षीय सुखविंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। सुखविंदर तीन बेटियों और एक बेटे के पिता थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया।
मृतक के रिश्तेदार मनदीप ने बताया कि बलराज, सुखविंदर, कुलदीप और गुरमेल मोटरसाइकिल पर फतेहाबाद आए थे। वे बलराज की बहन से मिलने के बाद रात को वापस बरेटा जा रहे थे। बीघड़ रोड पर पिकअप चालक के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी मोटरसाइकिल पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन

इस घटना में सुखविंदर की जान चली गई। बलराज, कुलदीप और गुरमेल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें