श्रीराम कथा से पहले कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
रतिया। श्री रघुनाथ मंदिर में राम कथा और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कथावाचक पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री, रघुनाथ मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुभाष चुघ, पंजाबी सभा अध्यक्ष सतीश हांडा और ब्लॉक समिति चेयरमैन केवल मेहता ने झंडी दिखाकर किया।
कलश यात्रा रघुनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मैन बाजार और टोहाना रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विज्ञान सागर बाघला ने किया। महिलाओं ने भगवान श्री राम के मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने झूमकर भाग लिया, जिससे यात्रा का धार्मिक वातावरण बन गया।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट प्रभारी श्याम आनंद और प्रवक्ता धर्मेंद्र गोस्वामी ने बताया कि रघुनाथ मंदिर में 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक दोपहर 3 से 6 बजे तक पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री बरवाला वाले श्री राम कथा का आयोजन करेंगे। शोभा यात्रा 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कलश यात्रा में श्री काली माता मंदिर कमेटी, शिव दल और लंगर कमेटी द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। इस अवसर पर मंदिर एवं धर्मशाला कमेटी के संरक्षक हरबंस खन्ना, सचिव हरबंस मेहता, ज्ञानचंद चोपड़ा, मुंशीराम, बजाज, गोपीचंद, मोहनलाल बुद्धिराजा, पुजारा लाल चुघ, सतीश सरदाना, शिव वधवा, डॉ. हंसराज, जनक राज, रमन बलाना, अनिल चुघ, रोहित चुघ, फतेहचंद सरदाना, सोनू रहे।