फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएम के स्वागत में बैनर-होर्डिंग्स से अटा शहर, रन फाॅर यूनिटी की राह में अभी हैं गहरे गड्ढे

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में लगे होर्डिंग्स। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यस्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और पंचायत भवन से दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


शहर में सीएम के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं ने बुधवार को हिसार-सिरसा रोड को बैनर और होर्डिंग्स से भर दिया। पंचायत भवन से लेकर एमएम कॉलेज तक स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर भी बैनर लगे नजर आए। यह स्थिति उस समय है जब प्रशासन ने हाल ही में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स और बैनर को हटाया था। वहीं, लटकते तारों को बदला गया और हिसार-सिरसा रोड पर जाट धर्मशाला के सामने लगे पुराने बिजली मीटर को हटाकर नए लगाए गए। हालांकि जिस रूट से रन फॉर यूनिटी की दौड़ गुजरेगी, उस राह में कई जगह गड्ढे बने हैं।

गड्ढों पर लीपापोती

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग हिसार-सिरसा रोड पर पिछले पांच दिनों से गड्ढों की मरम्मत में लगा हुआ है। रोड पर तारकोल की परत बिछाई जा रही है, कई जगहों पर मिट्टी हटाए बिना ही परत डाल दी गई। हालांकि, बुधवार शाम तक अनाजमंडी मोड़ और लालबत्ती चौक के कई गड्ढे अभी भी अधूरे थे।
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस की तैयारियां
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बुधवार को शहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वाहनों की पार्किंग लघु सचिवालय के सामने होगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे स्थानीय पंचायत भवन से होगा और समापन एमएम कॉलेज परिसर में किया जाएगा। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल और आसपास 17 नाकों सहित 1107 कर्मियों की तैनाती की है, जिसमें 7 डीएसपी और 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं। मुख्य मार्गों से जुड़े लिंक मार्गों पर बैरियर भी लगाए गए हैं। शहर के पंचायत भवन के सामने स्टेज तैयार करने के लिए भूना मोड़ तक जाम की स्थिति रही। हिसार-सिरसा रोड वन वे किया गया। प्रशासन की तरफ से स्टेज तैयार किया जा रहा है।

-

आज दोपहर से बदल जाएगा रूट प्लान
पुलिस विभाग के अनुसार 30 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक कई मार्गाे पर यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

- मिनी बाईपास (हिसार चुंगी) से लघु सचिवालय, पंचायत भवन, लाल बत्ती चौक, पुराना बस अड्डा से नई अनाज मंडी मीनी बाईपास (सिरसा चुंगी) तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।



- सिरसा से हिसार जाने वाले वाहन फतेहाबाद बाईपास नेशनल हाईवे-9 का प्रयोग करें।



- हिसार से सिरसा जाने वाले वाहन फतेहाबाद बाईपास नेशनल हाईवे-9 का प्रयोग करें।

- भट्टू से रतिया, हिसार व सिरसा जाने वाले वाहन मिनी बाईपास सड़क का उपयोग करते हुए नई अनाज मंडी, दौलतपुर रोड से हंसपुर कैंची होकर नेशनल हाईवे 9 का प्रयोग करें।
- रतिया से हिसार व सिरसा जाने वाले वाहन सीधे नेशनल हाईवे 9 सड़क का प्रयोग करें।
- रतिया से भट्टू जाने वाले वाहन हांसपुर कैंची–दौलतपुर रोड–नई अनाज मंडी–मिनी बाईपास–भोडियाखेड़ा मार्ग का उपयोग करें।
- भूना से भट्टू जाने वाले वाहन भी हंसपुर कैंची–दौलतपुर रोड–नई अनाज मंडी–मिनी बाईपास–भोडियाखेड़ा मार्ग का उपयोग करें।
- हिसार से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन मिनी बाईपास सड़क से सुंदर नगर, योग नगर, जगजीवनपुरा, बीघड़ रोड, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, मातूराम कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, नहर कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, परसु कॉलोनी, पुरानी अनाज मंडी की ओर जाने के लिए भट्टू रोड व बीघड़ रोड का इस्तेमाल करें।


ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सामान्य पार्किंग : लघु सचिवालय के सामने, हुड्डा ग्राउंड में कार एवं बाइक के लिए।

प्रतिभागी पार्किंग : रन फॉर यूनिटी में शामिल प्रतिभागियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एमएम कॉलेज (पुराना ग्राउंड), खेल मैदान, रतिया रोड पर की गई है।

-

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं यातायात की सुविधा के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें