फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन दायीं तरफ की खुली दुकानें, फिर भी अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के आदेशों के मुताबिक मंगलवार को बाजारों में दायीं तरफ की दुकानें खोली गईं। मगर बाजारों में बेहतर व्यवस्था अभी भी नहीं बन पा रही हैं। सामाजिक दूरी की कहीं पालना नहीं हो रही है। हालांकि, दुकानदारों से लेकर ग्राहकों तक में मास्क लगाने की सजगता जरूर है, लेकिन सामाजिक दूरी नहीं रख पा रहे हैं। दुकानों पर चार से पांच लोग एक साथ खड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद प्रशासन या दुकानदारों में से किसी ने भी दुकानों के आगे गोल चक्र नहीं बनाए हैं। हालांकि, बाजार की सड़क पर बड़े वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन सामाजिक दूरी कायम करवाने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। अगर लोग अब भी सचेत नहीं हुए तो हालात और ज्यादा बिगड़ जाएगा। शहर के बाजारों में दस फीसदी ऐसे दुकानदार भी हैं, जो बाज नहीं आते हैं। उनके लिए नियमों का उल्लंघन करना शौक बन चुका है। यही कारण है कि दस फीसदी दुकानदार बायीं तरफ की बारी नहीं होने के बाद भी दुकानें खोलकर बैठे थे। ऐसे दुकानदारों को न नियमों की परवाह है और न ही चालान कटने की चिंता। पुलिस प्रशासन भी ज्यादा तंग न करने की नीति के तहत ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा नहीं कस रहा है।
बीघड़ रोड पर दोनों तरफ की खुली रहीं दुकानें
बीघड़ रोड पर प्रशासन के आदेशों से विपरीत स्थिति रही। यहां दोनों तरफ की दुकानें खुली रहीं। इस कारण दुकानों पर भीड़ भी नजर आई। खासकर, सब्जियों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा मुख्य रोड पर लगने वाली सब्जियों की रेहड़ियों पर भी सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर बायीं तरफ पसरा रहा सन्नाटा
शहर की प्रमुख जीटी रोड के दोनों तरफ बनी दुकानों में से दायीं तरफ की ही दुकानें खुली रही। बायीं तरफ की अधिकांश दुकानों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। सिर्फ ट्यूबवेल स्टोर व कृषि उपकरणों से संबंधित अन्य दुकानें ही खुली नजर आई।
कोट
महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के दौरान जिले में दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में जिन संबंधित दुकानों के लिए जो समय निर्धारित किया गया है, वे उसी प्रकार से खोली जा सकेंगी। नियमों की पालना में दुकानदार गंभीरता दिखाएं, यही आग्रह है।
विज्ञापन

डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें