फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पार्टनर की पत्नी से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ मोबाइल की दुकान में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के पार्टनर दो भाइयों ने मिलकर दुकान में उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति फतेहाबाद के एक बाजार में मोबाइल की दुकान चलाते थे, उसमें दो भाई पार्टनर थे। आरोप है कि जब उसके पति दुकान पर नहीं थे आरोपी दोनों भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी अरूणा का कहना है कि मामले में शिकायत आने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें