फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वीडियो कॉल पर करती थी बात, पति करता था एतराज, पंचायत में भी समझाया गया था

Sat, 21 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सुभाष और तारावती
विज्ञापन
फतेहाबाद। कुरुक्षेत्र में रेलवे पुल के पास प्रेमी जोड़े के मिले शव मामले में महिला फतेहाबाद के ढाणी ईस्सर की रहने वाली है। महिला की मौत की सूचना के बाद गांव में हर कोई हैरान है। महिला एक साल पहले ही आशा वर्कर लगी थी।
विज्ञापन


महिला का रिश्तेदारी में सिरसा के गांव ढुकड़ा निवासी सुभाष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुभाष गोल-गप्पे बेचने का काम करता है। इसकी जानकारी परिवार को थी और मामले को लेकर दो बार पंचायत भी हुई थी। इस पंचायत में दोनों को समझाया गया था और आश्वस्त किया था कि बातचीत नहीं करेंगे। लेकिन फिर भी दोनों घर से भागे और कुरुक्षेत्र में जाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि महिला वीरवार को ही घर से लापता हुई थी। उधर से रिश्तेदार सुभाष भी घर से लापता था। परिवार तलाश में जुटा हुआ था और इस बीच कुरुक्षेत्र में सुंदरपुर पुल के पास शव बरामद हुए और सल्फास की गोलियां बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि महिला वीडियो कॉल पर बात करती थी। इसको लेकर पति ने एतराज भी कई बार जताया था। महिला के दो बेटे है, जो कि 7 और 9 साल के है। सरपंच मोहित सेठी का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद परिवार कुरुक्षेत्र पहुंचा है। दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम होगा।

सुभाष और तारावती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें