फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी पटवारी एसीबी की गिरफ्त में।
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टूकलां। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भट्टू कलां के गांव बनावाली के पटवारी को वसीयत का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पटवारी आठ हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन


पटवारी को फतेहाबाद के पंचायत भवन में स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। पटवारी अनूप सिंह निवासी गांव भोडिया बिश्नोईयान को गांव के बस स्टैंड से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पटवारी ने पिता की ओर की गई वसीयत का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत की मांग करने पर गांव बनावाली निवासी सुरेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से निरीक्षक कांता के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की। पटवारी अनूप सिंह की ओर से शिकायतकर्ता गांव बनावाली निवासी सुरेंद्र सिंह से पहले भी मां का नाम ठीक करने के नाम पर तीन हजार रुपये की रिश्वत ले चुका है। जिसके बाद फिर पटवारी की ओर से इंतकाल चढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। पटवारी अनूप सिंह के पास गांव ढांड व बनावाली के दो गांवों का चार्ज है।
विज्ञापन




पहले गांव ढांड तो बाद में गांव भोडिया बिश्नोइयान के बस स्टैंड पर बुलाया

शनिवार को गिरफ्तार किए गए पटवारी अनूप सिंह ने शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह से मांगी गई रिश्वत लेने के लिए पहले गांव ढांड में अपने कार्यालय पर बुलाया लेकिन बाद में अचानक से जगह बदल दी गई। जिसके बाद पटवारी ने अपने गांव भोडिया बिश्नोइयान के बस स्टैंड पर सुरेंद्र को बुलाया। जहां पर सुरेंद्र ने पटवारी को 8 हजार रुपये दिए, जिसके तुरंत बाद एसीबी टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी पटवारी को पकड़ लिया।

-

28 साल पहले भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था पटवारी

एसीबी की जांच में सामने आया है कि पटवारी अनूप सिंह 28 साल पहले यानी वर्ष 1997 में भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में वह कोर्ट में बरी हो गया था और दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन की थी।

-

एसडीओ का रिमांड पूरा, भेजा जेल

जिले में रिश्वत लेने का तीन दिन में दूसरा मामला है। वीरवार रात को टोहाना में एसीबी की टीम ने शहरी बिजली निगम के एसडीओ धर्मबीर सिंह को पूर्व पार्षद राजीव बंसल से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। आरोपी ने कनेक्शन जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश कर से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें