फतेहाबाद में पर्यवेक्षकों ने एक-एक विधानसभा अनुसार कार्यकर्ताओं को बुलाना शुरू किया। सबसे पहले टोहाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। टोहाना के नेता जयपाल सिंह लाली ने अपने समर्थकों के साथ पर्यवेक्षकों के कमरे के बाहर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चुनने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर विधायक जयवीर वाल्मीकि, प्रदीप चौधरी व कुलजीत सिंह फतेहाबाद के पुराना रेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला के समर्थक मौजूद रहे। तीनों पर्यवेक्षकों के समक्ष सबसे पहले कुमारी शैलजा के समर्थकों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। कुमारी शैलजा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पर्यवेक्षकों के कमरे तक पहुंच गए।
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों ने एक-एक विधानसभा अनुसार कार्यकर्ताओं को बुलाना शुरू किया। सबसे पहले टोहाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। टोहाना के नेता जयपाल सिंह लाली ने अपने समर्थकों के साथ पर्यवेक्षकों के कमरे के बाहर जमकर नारेबाजी की। बाद में उनको कमरे में बुलाकर उनके विचार पूछे गए। जयपाल सिंह लाली ने पर्यवेक्षक से कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कुमारी शैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह 3 बार सांसद रहे हैं जबकि खुद कुमारी शैलजा 2 बार सांसद रह चुकी हैं। इसलिए सिरसा व फतेहाबाद जिले में जो भी पद दिया जाए, वह कुमारी शैलजा से पूछकर ही दिया जाए। जो भी फैसले हों, उनमें कुमारी शैलजा की सहमति जरूर ली जाए।