फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की गई सात बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी के घर से बरामद मोटरसाइकिल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई सात बाइक बरामद
विज्ञापन

टोहाना, रतिया व कुलां से की थी चोरी, पंजाब में बेचने की फिराक में था आरोपी
फोटो नंबर 22
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। मोटरसाइकिल चोरी करने के मामलों में कुलां पुलिस चौकी टीम को कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में प्रभात उर्फ नानू निवासी तिलक नगर, रतिया रोड, टोहाना को गांव अकांवाली के बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की सात बाइक बरामद की है। बरामद बाइक आरोपी ने रतिया, टोहाना व कुलां से चोरी की थी और इन्हें पंजाब में बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

टोहाना डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि कुलां पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभात उर्फ नानू निवासी तिलक नगर रतिया रोड, टोहाना को गांव अकांवाली बस अड्डा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने तीन मोटरसाइकिलें रतिया अनाज मंडी व नहर पुल से, दो बाइक टोहाना की भाटिया कॉलोनी व रेलवे स्टेशन से तथा दो बाइक कुलां चौक व टोहाना रोड, कुलां से चोरी करने की वारदात कबूली। पुलिस ने सभी मोटरसाइकिल उसके घर से बरामद कर लिए। आरोपी बाइक को पंजाब में कहीं बेचने की फिराक में था कि उससे पहले ही वह कुलां चौकी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें