रतिया रोड पर भाटिया कॉलोनी मोड़ पर एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और कार ेसवार महिला व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
दरअसल, भाटिया कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अजय अपनी बहन 20 वर्षीय सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर निकला और एमएम कॉलेज से रतिया चुंगी पर आने वाली सड़क पर चढ़ने लगा। इसी दौरान कॉलेज की तरफ से स्वामी नगर निवासी पवन व शिखा अपनी कार पर चुंगी की तरफ आ रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां मोड़ पर पुलिस चालान काट रही थी और युवक ने पुलिस को देखकर एकाएक बाइक मोड़ दी। इसी दौरान कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।