फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड के 16 गांवों के स्कूलों में पुस्तकालय खोलने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
स्कूल स्टाफ सदस्य को किताबें सौंपते अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
खंड के 16 स्कूलों में लाइब्रेरी खुलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसडीएम कौशिक के निर्देशों के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रतिया के अधिकारियों ने स्कूलों में खुलने वाली लाइब्रेरी के लिए दी जाने वाली 105 तरह की पुस्तकों की व्यवस्था कर दी है। विभिन्न स्कूलों के कर्मचारियों को लाइब्रेरी के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज व पंचायत अधिकारी विजेंद्र डूडी के नेतृत्व में पुस्तकों की किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गांवों से आ रहे मांग पत्रों को देखते हुए एसडीएम भारत भूषण कौशिक ने पंचायत विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्देश दिए थे कि जिस गांव से लाइब्रेरी खोलने के लिए मांग आई है, उसकी फिजिकल वेरिफिकेशन करवा कर वहां पर लाइब्रेरी खोलने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने डिमांड के अनुसार विभिन्न गांवों में लाइब्रेरी खोलने के लिए कार्य शुरू कर दिया। फिजिकल वेरिफिकेशन की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ गांव में लाइब्रेरी खोलने के लिए फिलहाल बिल्डिंग पर्याप्त नहीं है जिस कारण स्कूलों के कमरों में लाइब्रेरी को शुरू करवा दिया जाए। इसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय भरपूर, बबनपुर, बुर्ज, जाखन दादी, कवलगढ़, खाई, कुनाल, सरदारेवाला, सुखमनपुर, कालोठा, बलियाला, अहरवां, लधुवास, गुरुसर, अलीपुर बरोटा व नंगल के स्कूलों का चयन लाइब्रेरी बनाने के लिए किया गया।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के निर्देशों पर इन गांवों के स्कूलों को 105 तरह की पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसमें ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, प्रदूषण के कारण और निवारण, नारी शिक्षा का महत्व, हरियाणा की बेटियां भारत की शान, हरियाणा की सभ्यता, योग द्वारा निरोग, पढ़ो और सीखो, सौरमंडल की विचित्र दुनिया, कंप्यूटर और जानें, प्राथमिक शिक्षा, संतुलित आहार, महान शहीद, अटल जीवन गाथा, लाल बहादुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वीर सावरकर आजीवन कारावास, अटल बिहारी वाजपेई एक व्यक्तित्व, विश्व के महान साहित्यकार, विश्व प्रसिद्ध महापुरुष, विश्व के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, रोगों के लक्षण व उपचार, इंकलाब, हास्य कथाएं तथा अन्य कई प्रकार की पुस्तकें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लेखाकार राजेश कुमार, सहायक सुनील कुमार, लखविंदर सिंह तथा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें