फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: त्योहारों पर सुरक्षा का पहरा, जिले में 23 नाके और 40 पेट्रोलिंग टीमें तैनात

Sun, 11 Oct 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का थाना रोड संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शारदीय नवरात्र से लेकर दीपावली और भैया दूज तक त्योहारों के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 10 नए नाके स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

पहले से मौजूद 13 स्थायी नाकों के साथ अब जिले में कुल 23 नाकों पर निगरानी रखी जाएगी। वहीं गश्त के लिए 25 मौजूदा पेट्रोलिंग टीमों के अतिरिक्त 15 टीमें तैनात की गई हैं। इस तरह कुल 40 पेट्रोलिंग टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी।
एसपी निकिता ने थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का जोर केवल नाकाबंदी तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। ताकि आमजन अपने आप को पूरी तरह सुरक्षित समझें।
विज्ञापन

-

अंतरराज्यीय नाकों पर चौबीस घंटे निगरानी
जिले के सात अंतरराज्यीय और नौ अंतर जिला नाकों पर पुलिसकर्मी 24 घंटे निगरानी रखेंगे। इसके अलावा अपराध जांच शाखाओं की पांच विशेष टीमें भी सक्रिय रहेंगी। पीसीआर और राइडर टीमों को नियमित गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।


महिला सुरक्षा और यातायात पर भी जोर
त्योहारी खरीदारी के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। महिला पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी।
-
त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट संदेश को साझा न करें और शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 88140-11741 या आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर दें।
विज्ञापन

- निकिता खट्टर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें