फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसडीएम ने रतिया-भूना रोड पर बने पुलों का निरीक्षण कर सही करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
रतिया पुलों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेश कुमार। 
विज्ञापन
रतिया। उपमंडल अधिकारी सुरेश कुमार ने वीरवार को रतिया-भूना रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए दो पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल को सही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दरअसल, इन पुलाें की सुरक्षा दीवार बार-बार टूटने और दोनों पुलों की बनावट के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन




अमर उजाला ने 22 फरवरी के अंक में इस मुद्दे को उठाया था। अब एसडीएम ने संज्ञान लेकर दोनों पुलों का निरीक्षण किया है। एसडीएम ने कहा कि रतिया-भूना रोड पर दो पुल साथ-साथ हैं। इन पुलों को सही दिशा में करना बहुत जरूरी है, ताकि होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि रतिया-भूना रोड पर बने पुल को सही हालात में रखने एवं यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए अथक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी पूरी स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सुरेश कुमार ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

यह था मामला

लोक निर्माण विभाग की ओर से भूना रोड पर दो नहरों के ऊपर दो पुल बनाए गए थे, लेकिन दोनों पुलों की दिशा विपरीत होने के कारण करीब दो साल पहले बनाए गए इन पुलों को शुरू नहीं किया गया। अगर इन पुलों को चालू कर दिया जाता है तो दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। इस कारण पुल बनकर तैयार होने पर भी इन्हें शुरू नहीं किया गया था। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी की गई थी। ग्रामीणों ने मांग की थी कि पुलों का गलत दिशा में निर्माण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूर्व में जांच भी की गई थी। अब कुछ दिन पहले इन पुलों को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी आमने-सामने हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें