फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुरानी सब्जी मंडी में चालान काटने गए एसआई के साथ धक्का-मुक्की, हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की तरफ से वीरवार सुबह शहर में दुकानों पर बेचे जाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। नगर परिषद टीम जब पुरानी सब्जी मंडी में गई तो यहां पर एक बुजुर्ग दुकानदार ने एसआई ओंकार के साथ धक्कामुक्की का प्रयास किया और काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामे के चलते टीम सिर्फ दो ही चालान काट पाई। टीम जब हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची और सामान जब्त करने के दौरान स्टॉल संचालकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने शहर में प्लास्टिक बेचने पर रोक लगाने के लिए चालान काटने के निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते सप्ताह में दो दिन अभियान चलाया जाना है। इसी के तहत वीरवार सुबह एसआई ओंकार सिंह और महेश कुमार, सफाई दरोगा व कर्मचारियों के साथ पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचे। टीम ने यहां पर एक दुकान से 1 किलो 460 ग्राम और एक दूसरी दुकान से 1 किलो 385 ग्राम पॉलीथिन बरामद किया। इस दौरान एक दुकानदार ने चालान कटने पर एसआई ओंकार से आईडी कार्ड मांगा, जो कि उसने दिखा दिया। लेकिन इसके बाद वह बहस करने लगा और आईडी कार्ड छीन लिया। जब एसआई ने कार्ड लेने लगा तो दुकानदार ने खींच लिया और धक्कामुक्की का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद सफाई दरोगा ने रोक लिया। टीम चालान काटकर वापस लौट गई।
रेहड़ियां और स्टॉल हटवाई, 20 मिनट बाद फिर लगी
नगर परिषद टीम ने थाना रोड, फव्वारा चौक, हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। थाना रोड पर दुकानदारों के बोर्ड कब्जे में ले लिया। टीम जब हंस मार्केट में पहुंची तो यहां पर स्टॉल और रेहड़ी हटाने की चेतावनी दी। लेकिन कई संचालकों ने गंभीर नहीं लिया तो टीम ने हटाने का प्रयास किया तो स्टॉल संचालकों ने सामान खींचने का प्रयास किया। टीम ने इसके बाद बस स्टैंड के सामने रेहड़ियों को हटवाने में खानापूर्ति की। टीम के जाने के बाद 20 मिनट बाद हंस मार्केट में भी दोबारा से अतिक्रमण हो गया।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद टीम द्वारा सप्ताह में दो दिन अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है वह सिंगल यूज प्लास्टिक न बेचें। अगर बेचते हैं तो नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-ओंकार सिंह, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें