फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तपती गर्मी ने किया परेशान, न्यूनतम तापमान पहुंचा 29 डिग्री

Tue, 21 May 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आग उगलती गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। न दिन में चैन है और न ही रात को सुकून की नींद। लू के थपेड़ों ने दोपहर के समय में सड़कों पर निकलना मुश्किल कर दिया है। हालांकि, सोमवार को जिले में बादलवाही के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई। मगर न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने से रातें भी गर्म हो चुकी हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली कटों की आंख मिचौली ने भी लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली के कट लग रहे हैं जिसके कारण लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसी और कूलरों की लगातार बढ़ रही मांग
लगातार बढ़ते तापमान के कारण पंखों की हवा से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इस कारण एसी और कूलरों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। फतेहाबाद शहर के बिजली उपकरणों के विक्रेता विशाल, शीशपाल, महेंद्र सिंह, भीम असीजा, अमन कुमार और मोहित सेठी ने बताया कि अप्रैल माह में जहां दिन में 2 या 3 एसी की बिक्री होती थी, वहीं अब मई माह के शुरू होते ही एक दिन में 10 से अधिक एसी और 8 से अधिक कूलरों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

-
गन्ने के जूस की मांग बढ़ी तो भाव में आई तेजी
लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। गन्ने के जूस की मांग बढ़ी तो गन्ने के भाव में प्रति क्विंटल 150 से 200 रुपये की तेजी आई है। किसान सतपाल सिंह ने बताया कि पहले गन्ने की फसल का भाव प्रति क्विंटल 500 रुपये था, मगर अब गन्ने का भाव 600 से 700 प्रति क्विंटल तक हो गया है। स्थानीय स्तर पर गन्ने की फसल लेने वाले किसानों को इसका फायदा हो रहा है।

मौसम आमतौर पर 24 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, बीच-बीच में हल्के बादल तथा शाम व रात्रि के समय धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन

डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें