फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सर्व कर्मचारी संघ ने कांग्रेस प्रत्याशी को 15 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Sep 2024 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।
विज्ञापन
रतिया। सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के निर्णयानुसार पूरे प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को मांग पत्र सौंपा गया। 15 सूत्री मांग पत्र, 10 साल की पक्की सेवाओं से हटाए गए 1983 पीटीआई व 816 ड्राइंग टीचरों की सेवाएं नियमित करवाने व जनमुद्दों को लेकर उनसे सहमति के लिए रतिया खंड कार्यकारिणी ने कांग्रेस प्रत्याशी सरदार जरनैल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने सहमति प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर कर्मचारियों की तमाम मांगों का समाधान किया जाएगा। ब्लॉक प्रधान देवीलाल व सचिव मलकीत सिंह ने बताया कि पिछले 10 सालों से सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों की मांगों के लिए आंदोलनरत रहा हैं। भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को बातचीत से हल करने के बजाय दमनकारी तरीके से उत्पीड़न करने का काम किया है।
कोर्ट का बहाना बनाकर निर्दोष ड्राइंग व पीटीआई को सेवाओं से मुक्त कर दिया गया। तीन सालों के संघर्ष के बाद उन्हें मौजूदा सरकार ने हरियाणा रोजगार कौशल निगम में नाममात्र वेतन पर रोजगार दिया है। इस मौके पर रजवंत सिंह, सुदेश कुमारी, संतोष, गुरप्रीत प्रधान, रामकुमार सिंगला, मनोज कामरा, गुरदीप, जगतार सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें