विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्यतिथि
टोहाना। श्रीराम ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस एसआर जीएस इंटरामुरल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चारों सदन के लड़कों व लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया। संयम हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। लड़कों मे रनरअप संकल्प हाउस रहा तथा लड़कियों मे रनरअप समर्पण हाउस रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में जयदीप बराला व राजेश शर्मा ने शिरकत की। टूर्नामेंट की शुरुआत संकल्प व सम्मान हाउस लड़के के बीच मैच शुरू करवाकर की गई। इसमें दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच खेला। संकल्प हाउस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। इस जीत के लिए संकल्प हाउस के कप्तान युवान बिश्नोई को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इसके उपरांत संकल्प व संयम हाउस लड़कियों का मैच हुआ। इसमें संयम हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते मैच जीत लिया। इस मैच के लिए वंशिका को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसके पश्चात संयम व समर्पण हाउस के लड़कों के बीच मैच हुआ। इसमें संयम हाउस ने बाजी मारते हुए मैच को जीत लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए लोनीत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इसके बाद समर्पण व सम्मान हाउस लड़कियों के बीच मैच हुआ। इसमें रश्मि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए समर्पण हाउस को मैच जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जीती। सोमवार को फाइनल मुकाबला संयम व संकल्प हाउस के बीच हुआ। इसमें संयम हाउस के आरव बंसल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीता मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
इसी प्रकार लड़कियों का फाइनल संयम व समर्पण हाउस के बीच हुआ। इसमें संयम हाउस की तरफ से काव्या ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मैच जिताने के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक लोनीत रहे और लड़कियों में माही ने सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का खिताब जीता। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब पराग वर्मा लड़कों में और जैस्मिन लड़कियों में रही।
इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब लड़कों में जतिन तथा लड़कियों में वंशिका ने जीता। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब लड़कों में युवान बिश्नोई तथा लड़कियों मे वंशिका ने जीता। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. नीरज शर्मा ने शिरकत की। स्कूल डायरेक्टर मंदीप सिंह व प्रिंसिपल डॉ. प्रीति जैन ने इस सफल आयोजन के लिए बच्चों और स्टाफ को बधाई दी।