फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिकॉर्ड न मिलने पर दुकानदार को नोटिस दिया

Mon, 15 Dec 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में मेडिकल स्टोर पर जांच करते हुए ड्रग विभाग व पुलिस के अधिकारी :संवाद
विज्ञापन
रतिया। नशे से अमन की मौत के बाद पुलिस और ड्रग विभाग हरकत में आया है। सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ सोमवार को रतिया पहुंचे और टोहाना रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच की। वहां से कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि टीम ने सेल-परचेज से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध न होने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया है। बता दें कि अमन की मौत के दिन उसके पिता और ताऊ ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया था कि रतिया में कुछ मेडिकल स्टोरों पर खुलेआम नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। उन्होंने आठ मेडिकल स्टोरों के नाम भी बताए थे।
इसके बावजूद 72 घंटे तक कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों और शहरवासियों ने रोष जताया था। ड्रग इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस की सूचना पर एक मेडिकल स्टोर की जांच की गई है, जहां से कोई नशीली दवा नहीं मिली, लेकिन रिकॉर्ड न होने पर नोटिस दिया गया है। शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने कहा कि परिजनों द्वारा बताए गए आठों मेडिकल स्टोरों की ड्रग विभाग से विशेष जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें