फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल रिपोर्ट : दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला ग्लूकोज मिला हानिकारक

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी फतेहाबाद में सैंपल लेते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव अहलीसदर में पिछले दिनों एक घर नकली दूध तैयार करने के धंधे का भंडाफोड़ किया था। दूध तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा ग्लूकोज पाउडर भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसकी पुष्टि औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग के एफएसओ सुरेंद्र पूनिया ने की है। पूनिया के मुताबिक दूध तैयार करने के लिए जो ग्लूकोज इस्तेमाल हो रहा था उसका सैंपल फेल मिला है। इसके अलावा फतेहाबाद के मेन बाजार में एक डेयरी से लिए गए दही का सैंपल भी निम्नस्तर का मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अहलीसदर में एक घर में नकली दूध तैयार किया जाता और इसके बाद इसे जिले से बाहर सप्लाई किया जा रहा है। टीम ने 10 अगस्त की सुबह रेड करके नकली दूध बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया। टीम ने यहां से डी फ्रिजर में करीब 6 क्विंटल दूध, 6 किलो अमूल पाउडर, 3 किलो ग्लूकोज व 6 बैग यूरिया खाद के बरामद किए थे। टीम की पूछताछ में उस समय सामने आया था कि यहां से दूध तैयार करके सिरसा की बड़ी डेयरियों और पंजाब में सप्लाई किया जाता था। ग्लूकोज, यूरिया और अमूल पाउडर मिलाकर दूध तैयार करते थे। दूध की फैट बढ़ाने के लिए उसमें यूरिया और ग्लूकोज डाल रहे थे।
इधर टीम ने लिए रिफाइंड, देसी घी के सैंपल
ओषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने मंगलवार को शहर के हंस मार्केट में दुकान से रिफाइंड, देसी के सैंपल लिए। इसके अलावा धर्मशाला रोड से मैगी व खेमाखाती रोड से बालूशाही का सैंपल लिया गया। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पिछले दिनों मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ गांव अहलीसदर में दूध डेयरी से ग्लूकोज का सैंपल लिया गया था, जो कि अनसेफ मिला है। यानी की स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हमारी टीम लगातार खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही है। इसके अलावा दुकानदारों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र पूनिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें