फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में जाने की बातें कोरी अफवाएं: कुलदीप विश्रोई

Sun, 22 Nov 2015 12:42 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 मेरे कांग्रेस में जाने की जो बातें चल रही है वह कोरी अफवाएं हैं। हजकां पार्टी संगठन को और मजबूत बना रही है और प्रदेश की जनता हजकां को आशीर्वाद देगी।

 इस वक्त हुड्डा-खट्टर की मिलीभगत की सरकार प्रदेश में चल रही है। यह बात हजकां सुप्रीमों व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा में कही। हजकां सुप्रीमों शनिवार को गंाव रताखेड़ा में हजंका के वरिष्ट नेता सुभाष खिलेरी की दादी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दोनों आपस में मिले हुए हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री खट्टर ने अपनी घोषणा अनुसार एक वर्ष बीत जाने के बाद भी हुड्डा सरकार में हुए घोटालों की जांच शुरू कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


जबकि खट्टर ने मुख्यमंत्री बनते ही घोषणा की थी कि छह महीने के भीतर ही हुड्डा कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच कराएंगे और कड़ी कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि यह कार्यवाही की जाती तो अभी तक कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटालों का असली सच जनता के सामने आ जाता।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनकी कांग्रेस में जाने की जो बातें चल रही हैं वह कोरी अफवाएं हैं। उन्होंने कहा कि हजकां पार्टी संगठन को और मजबूत बना रही है और प्रदेश की जनता हजकां को आशीर्वाद देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें