सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को धर्म नगर में सैकड़ो लोग सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए। इसे इसे द्रोणाचार्य स्टेडियम से विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया और सर्किट हाउस सेक्टर 7 रोड पुलिस लाइन से होते हुए यह प्रतिभागी वापस स्टेडियम पहुंचे। रन फॉर यूनिटी के लिए तीन वर्ग बनाए गए थे जिम 15 से 60 वर्ष तक के लोगों को शामिल किया गया तीनों वर्गों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए तो वही एंबुलेंस जरूरी सुविधाएं भी जुटा गई थी।