फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में खूब पकड़ा जा रहा कैश: फतेहाबाद में कार सवार से मिले 3.90 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए

Tue, 24 Sep 2024 04:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में एक कार सवार से 3.90 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस और चुनाव निगरानी अधिकारियों की टीम रुपयों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। 
विज्ञापन
कैश को सील करते चुनाव निगरानी अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा आम चुनाव को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लाखों रुपये की नगदी पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला फतेहाबाद का है। शहर के भट्टू रोड पर मंगलवार दोपहर को पुलिस और चुनाव निगरानी अधिकारियों की टीम नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार से 3.90 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। कार चालक राशि के बारे में कोई पुख्ता सबूत और जानकारी नहीं दे पाया, जिसपर अधिकारियों ने राशि को जब्त कर सील कर दिया है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों की टीम भट्टू रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक कार को शक के आधार पर रोका। कार को भिवानी निवासी हरिकृष्ण चला रहा था। 

गाड़ी की जांच के दौरान 3 लाख 90 हजार रुपये कैश बरामद हुआ। टीम मे पुलिस अधिकारियों के अलावा बिजली निगम एसडीओ नगेंद्र और नगर परिषद जेई राजेश भांभू मौजूद थे। टीम को कार सवार व्यक्तियों ने बताया कि प्लॉट का सौदा हुआ है और उसकी एवज में बयाना राशि आई है। एसडीओ नगेंद्र ने बताया कि चुनाव आचार सहिंता लगी हुई है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा की नकद राशि साथ नहीं रख सकता है। ऐसे मे बरामद राशि को सील करके ट्रैजरी मे जमा करवाया जाएगा। यहां से मालिक दस्तावेज दिखाकर राशि वापस ली सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें