फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नीट अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज चलाएगा हिसार और सिरसा के लिए स्पेशल बसें

Sat, 20 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर ​स्थित बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दिन जिला मुख्यालय और टोहाना बस डिपो से हिसार और सिरसा स्थित परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले से बड़ी संख्या में विद्यार्थी फतेहाबाद से हिसार और सिरसा में परीक्षा देने जाएंगे। इसके लिए दोनों जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दिन सामान्य बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। इससे विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

रोडवेज के अनुसार जैसे ही किसी रूट पर 40 विद्यार्थियों की संख्या पूरी होगी वहां स्पेशल बस संचालित कर दी जाएगी। इसके लिए संबंधित बस अड्डों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों की संख्या और मांग के अनुसार अतिरिक्त बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

-
रविवार को नए बस स्टैंड से मिलेगी बस
अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दिन सुबह के समय बसों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस अड्डे पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों को सही जानकारी मिल सके और उन्हें बसों के संचालन संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत न आए। रोडवेज प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पहले बस अड्डे पर पहुंचें तथा यात्रा संबंधी जानकारी के लिए स्थानीय रोडवेज कार्यालय से संपर्क बनाए रखें। नीट के लिए बसें नए बस स्टैंड से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


मुख्यालय के आदेश अनुसार नीट के लिए रूट पर स्पेशल बसें चलाने के लिए उनको रिजर्व रखा गया है। बसें नए बस स्टैंड से ही चलाई जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें