फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोडवेज कर्मचारियों का एलान, 5-6 नवंबर को रहेगा चक्का जाम

Tue, 03 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। चक्का जाम की तैयारियों को लेकर बैठक में भाग लेते रोडवेज कर्मचारी नेता। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार डिपो के महाप्रबंधक की कार्यशैली के विरोध में हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो के सांझा मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है। मंगलवार को कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में दो घंटे प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मोर्चा ने 5-6 नवंबर को प्रदेशभर में पूर्ण चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सांझा मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 4 नवंबर की रात से ही रोडवेज की कोई भी बस रात्रि सेवा पर नहीं जाएगी। वहीं 5-6 नवंबर को प्रदेशभर में सभी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि किसी भी डिपो के कर्मचारियों के साथ अन्याय होने पर प्रदेशभर के कर्मचारियों का दायित्व है कि वे उनके समर्थन में खड़े हों। उन्होंने आमजन से अपील की कि 5-6 नवंबर को बस सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में यात्री अपनी यात्रा के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें और आंदोलन में सहयोग दें।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जागृति मंच के प्रधान अनिल जय हिंद, मिनिस्ट्रियल स्टाफ के प्रधान भीम सिंह चक्का, संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान विजय नागपुर, महासंघ से हनुमान वर्मा, चालक संघ से हर्ष डारा और सर्व कर्मचारी संघ से राजकुमार बीघड़ सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें