फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली पर मिठाई दुकानों और प्लांटों की जांच, तीन सैंपल लिए

Tue, 03 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मिठाइयों के सैंपल लेते हुए टीम स्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के चलते सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को मिठाई की दुकानों और प्लांटों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान लालबत्ती चौक के पास से रसगुल्ला, गुलाब जामुन और चमचम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में चौधरी रसगुल्ला प्लांट और श्रीखाटू श्याम मिष्ठान भंडार की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि राठी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए। इसके अलावा कुलां और जाखल क्षेत्र में भी मिठाइयों की जांच कर तीन सैंपल लिए गए।
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि मिलावटी मावा, नकली घी, घटिया तेल और कृत्रिम रंगों से बनी मिठाइयों के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट दर्द और फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। कुछ हानिकारक रसायनों के लंबे समय तक सेवन से लीवर और किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्माण की तारीख जांचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें