फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 79 गांवों की सड़कों की 1.45 करोड़ से होगी मरम्मत

विज्ञापन
गांव मेहूवाला से सरवरपूर को जाने वाला लिंक रोड़ 
विज्ञापन
फतेहाबाद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला परिषद ने जिला के गांवों की सड़कों की मरम्मत के कार्य करने का काम शुरू कर दिया है। जिला परिषद की ओर से 21 अलग-अलग टेंडर जारी करके 79 गांवों में संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके लिए ऑनलाइन निविदाएं डाली जानी है और 17 नवंबर को यह निविदाएं खोली जाएंगी और संबंधित फर्मों को गांवों में संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवंबर माह में नई जिला परिषद बनी थी और 18 जिला पार्षद चुनकर आए थे। तब से कामों को लेकर असमंजस बना हुआ था। इस बीच सरकार ने बड़े काम जिला परिषद को सौंपने के आदेश दिए थे। हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल ने इसके लिए जिला परिषद को 128 गांवों में संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम सौंपा था। इनमें से 79 गांवों में संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए जिला परिषद ने 1,45,14610 रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। यह टेंडर विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन 11 नवंबर को डाले गए थे और 17 नवंबर की सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन बिड मांगी है। 17 नवंबर को शाम पांच बजे टेंडर खोले जाएंगे।

इन गांवों में होगा संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य
फतेहाबाद में गांव ढाबीकलां, ढाबीखुर्द, ठुईयां, भट्टूकलां, जमालपुर शेखां, अमानी, फतेहपुरी, बलियावाला, मंघेड़ा, रसूलपुर, घोटड़ू, हसंगा, पांडरी, बुर्ज, तलवाड़ा, कलोठा, कंवलगढ़, खासा पठाना, ढाणी गोपाल, पारता, दहमान, धौलू, मोचीवाली, ढाणी डुल्ट, डुल्ट, दैयड़, बनमंदौरी, रामसरा, जांडवाला बागड़, भट्टू, मोचीवाली, रामसरा, सिंथला, बोस्ती, नाढ़ोडी, भट्टूमंडी, पीली मंदौरी, ढांड, भोडी, भोडियाखेड़ा, खनौरा, हिम्मतपुरा, म्योंदकलां, मेहूंवाला, ढिंगसरा, ढाणी महताब, जांडलीखुर्द, खाराखेड़ी, ढाणी माजरा, एमपी रोही, धांगड़, घासवा, बाड़ा, भूंदड़वास, रतनगढ़, एमपी रोही, ढाणी चानचक, चितैण, नांगली, कमालवाला, कन्हड़ी, घासवा, बाड़ा, रतनगढ़, धांंगड़, हिजरावां कलां व दौलतपुर में संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम होगा।
विज्ञापन



हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 128 सड़कों के पैचवर्क का काम जिला परिषद को दिया गया था। कुछ सड़कों टेंडर लगा दिए गए हैं और कुछ के बाद में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन जिला परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें