फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें हुईं जर्जर, लोग हो रहे परेशान

Sun, 08 Jun 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बन मंदोरी से पीलीमंदोरी के बीच की सड़क। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इससे ग्रामीण और राहगीरों परेशान है। पिछले 7 से 8 सालों से इनका निर्माण या मरम्मत नहीं हुई है, जिससे इनकी हालत लगातार खराब हो रही हैं। इन सड़कों पर आवागमन करना परेशानी भरा बन गया है। भोड़िया खेड़ा से बनगांव, अहरवां, जांडली, खैराती खेड़ा, वन मंदोरी से पीलीमंदोरी, मेहूवाला से डींग रोड, ढिंगसरा रोड, कुकड़ांवाली और जांडवाला से चाहरवाला रोड के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। रात में टूटी सड़कों से दोपहिया वाहन चालकों को हादसे की सबसे ज्यादा आंशका रहती है। भोड़िया खेड़ा से बनगांव रोड की लंबाई करीब पांच किलोमीटर है। इस रोड से ढिंगसरा, किरढान होते हुए भट्टू खारा खेड़ी रोड का जुड़ाव है। इससे 10 से अधिक गांवों को रोजाना 500 से अधिक वाहन चालक सफर करते हैं। रोड को करीब 6 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन


गांव बनमंदोरी से पीलीमंदोरी रोड की लंबाई करीब 4 किलोमीटर है। यह रोड भट्टू चौपटा होते हुए भादारा-सिरसा व राजस्थान से लगता है। रोड को बने 7 साल हो चुके हैं। इसके बाद से इसकी देखरेख नहीं की गई है।

-

गांव मेहूवाला से डींग रोड की लंबाई 8 किलोमीटर है। इस रोड का निर्माण साल 2019 में हुआ है और जिस पर एफसीआई रोड व रेलवे स्टेशन स्थित है। वहीं यह रोड सिरसा जिले के गांवों से होते है दिल्ली डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है। इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया गया है।
विज्ञापन




गांव जांडवाला से चाहरवाला रोड की लंबाई 6 किलोमीटर है और यह रोड 8 पहले लोक निर्माण की ओर से बनाया गया है। इससे गांव जोगीवाला,रामसरा और राजस्थान का लगाव होता है। इस रोड पर रोजाना करीब 1000 वाहनों को आवागमन है।



:: भट्टू क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों को लेकर मामला संज्ञान में है। सड़कों के निर्माण को लेकर एस्टिमेट बन गया है। जैसे अप्रूव हो जाता है तो तुरंत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


-सचिन, जेई, लोक निर्माण विभाग, भट्टू कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें