फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी का रुका परिणाम, प्राइमरी में शक्करपुरा, मिडिल में ढाणी ढाका स्कूल प्रथम

विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम रहा ढाणी ढाका का स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण का जिला स्तर का परिणाम इस बार पूरा जारी नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम जारी नहीं किया है। इसके अलावा प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों का परिणाम जारी कर दिया है। ये स्कूल 26 जनवरी को सम्मानित होंगे। खंड स्तर पर प्रथम स्कूल को 50 हजार रुपये और जिला स्तर पर प्रथम स्कूल को एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए परिणाम के मुताबिक मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण में राजकीय हाई स्कूल ढाणी गोपाल, राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी ढाका, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल शक्करपुरा जिले में प्रथम रहे है। ढाणी ढाका का मिडिल स्कूल पिछले साल खंड में प्रथम रहा था, इसके चलते इस बार स्कूल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। सीनियर सेकेंडरी स्तर पर भाग ले रहे सभी स्कूलों का जिला कमेटी निरीक्षण ही पूरा नहीं कर पाई। इसके चलते परिणाम जारी नहीं किया गया है।
सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण नहीं कर पाई कमेटी
खंड स्तर पर प्रथम रह चुके सीनियर सेकेंडरी स्कूलों ने जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया। लेकिन जिला कमेटी भाग लेने वाले स्कूलों का निरीक्षण नहीं कर पाई। इसी कारण कमेटी ने जिला स्तर का परिणाम जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड स्तर पर विवादित परिणाम नहीं हुआ जारी
खंड फतेहाबाद में मिडिल स्तर पर मल्लड स्कूल चुना गया है लेकिन इसको लेकर गांव गिलाखेड़ा के ग्रामीणों ने एतराज जताया है। एडीसी अजय चोपड़ा दोनों स्कूलों का निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन अभी तक फाइनल परिणाम जारी नहीं किया गया है।
कोट
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण के तहत जिला परिणाम प्राइमरी, मिडिल, हाई का जारी कर दिया गया है। सीनियर सेकेंडरी का अभी जारी नहीं हुआ है। कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें