फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की खराब स्ट्रीट लाइट्स का मरम्मत शुरू

विज्ञापन
शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने आखिरकार स्ट्रीट लाइट मरम्मत का वर्क ऑर्डर एजेंसी को जारी कर दिया है। एजेंसी ने बुधवार से शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। संवाददाता ने दो दिन पहले इसको लेकर मुद्दा उठाया था, इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया है।
विज्ञापन

एजेंसी के कर्मचारियों को शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने में 5 से 7 दिन लग सकते हैं। शहर में करीब 4500 लाइटें हैं, इसमें करीब 40 फीसदी लाइटें खराब पड़ी थी। शहर में स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत का नगर परिषद हर साल टेंडर जारी करता है। एजेंसी खराब लाइटों को ठीक करती है। जून 2021 में एजेंसी का ठेका खत्म हो गया। जिला नगर आयुक्त कार्यालय से अनुमति न मिलने के कारण नप ने इसके बाद टेंडर नहीं लगाया। करीब एक माह बाद डीएमसी कार्यालय ने तीन माह के लिए अनुमति दी। नप ने प्रक्रिया शुरू की तो शर्तें पूरी न होने के कारण तीन बार रद्द करना पड़ा। चौथी बार में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो पाई है।
दीपावली पर शहर को लड़ियों से जगमग करने की भी तैयारी
दीपावली पर्व को लेकर नगर परिषद शहर को जगमग करने की तैयारी कर रहा है। शहर में नगर परिषद लड़ियां लगवाएगा। लड़ियों से शहर को जगमग किया जाएगा। शहर के थाना रोड, फव्वारा चौक, जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी, पालिका बाजार में नप अधिकारी लड़ियां लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत के टेंडर का वर्क ऑर्डर एजेंसी को दे दिया गया है। एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया है। शहर में कोई भी स्ट्रीट लाइट खराब नहीं रहने दी जाएगी। अगर कहीं भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो नागरिक नप में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें