फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया जैन स्थानक में धर्म दिवस मनाया गया

Sun, 18 May 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया कार्यक्रम में प्रस्तुति देती 5 वर्षीय श्रेया जैन । 
विज्ञापन
रतिया। जैन स्थानक में जैन महासाध्वी के सानिध्य में धर्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें जैन महासाध्वी सुदक्षा महाराज के सानिध्य में रतिया के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान 5 वर्षीय श्रेया जैन ने लोगस्स का पाठ पढ़कर सुनाया जिस पर श्रद्धालुओं ने उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जैन महासाध्वी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म के महत्व के बारे में प्रवचन दिए। जैन महासाध्वी ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि धर्म के माध्यम से हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और आत्म-साक्षात्कार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जैन महासाध्वी के प्रवचन से बहुत कुछ सीखा और अपने जीवन में धर्म और अध्यात्म के महत्व को समझा। इस अवसर पर प्रधान संजू जिंदल, सुरेश जिंदल, राजेश जैन, मोहन जैन, सुरेंद्र जैन व अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें