फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे के लिए 60 किलोमीटर दूर रेफर, जिले में एक ही रेडियोग्राफर

विज्ञापन
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक्सरे करवाना है तो 60 किलोमीटर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल जाइये या फिर अग्रोहा मेडिकल रेफर हो जाइये। मजबूरी में घायलों और मरीजों को 60 किलोमीटर दूर तक एक्सरे के लिए भटकना पड़ रहा है। ये सिर्फ टोहाना के नागरिक अस्पताल के हालात नहीं बल्कि भूना, भट्टू, जाखल और रतिया के सरकारी अस्पताल के भी हैं। यहां भी एक्सरे मशीनें हैं लेकिन रेडियोग्राफर नहीं हैं। एक्सरे मशीनें बंद होने के चलते यहां से भी मरीजों और घायलों को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के नागरिक अस्पताल टोहाना, रतिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू, जाखल और भूना में एक्सरे मशीन है लेकिन रेडियोग्राफर नहीं है। यहां से एक्सरे के लिए मरीजों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल फतेहाबाद के भी एक्सरे को लेकर हालात ज्यादा अच्छे नहीं है। यहां भी एक रेडियोग्राफर है जो कि अनुबंध पर है। ओपीडी समय के बाद यहां पर भी एक्सरे सुविधा नहीं मिल रही हैैै। इसके अलावा छुट्टी के दिन यहां एक्सरे सुविधा बंद रहती है। अहम बात यह है कि रेडियोग्राफर के पद पर 19 साल से भर्ती नहीं हुई है। अब 2019 में भर्ती शुरू हुई लेकिन अधर में अटकी हुई है। संवाद
नागरिक अस्पताल में ओपीडी समय के बाद बंद हो जाता है एक्सरे कक्ष
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा है। लेकिन यहां भी एक्सरे की सुविधा ओपीडी समय में ही रहती है। ओपीडी समय और छुट्टी के दिन एक्सरे कक्ष बंद रहता है। ऐसे में इमरजेंसी केस या फिर एक्सरे करवाने वाले मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। वजह ये ही है कि यहां पर एक ही रेडियोग्राफर है। जो रेडियोग्राफर है वह अनुबंध पर है।
विज्ञापन

टोहाना और रतिया में संभाल रहा था एक रेडियोग्राफर, उसे भी हटाया
टोहाना में कोविड महामारी के दौरान रेडियोग्राफर रखा गया था। हटाए गए कोविड कर्मचारियों में टोहाना का रेडियोग्राफर भी शामिल है। यहां तैनात रेडियोग्राफर रतिया और टोहाना में सप्ताह में तीन-तीन दिन व्यवस्था संभाल रहा था, जिसे अब हटा दिया गया है। यानी यहां पर एक्सरे मशीन बंद हो गई है।
पॉलीक्लीनिक से भूना भेजी मशीन, यहां रेडियोग्राफर नहीं
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर स्थित पॉलीक्लीनिक में एक्सरे मशीन लगाई गई थी, लेकिन यहां पर रेडियोग्राफर न होने के कारण मशीन को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन यहां भी मशीन फिलहाल बंद है।
विज्ञापन

कोट
जिले में रेडियोग्राफर की कमी है, इसके अलावा अन्य भी पद खाली है। मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। उच्च अधिकारियों ने ही इसको लेकर फैसला लेना है।
-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में छुट्टी के दिन बंद एक्सरे कक्ष।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें