फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राशन डिपो धारकों ने स्थगित की हड़ताल, 23 से मिलेगा राशन

विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर सुंदर कांड का पाठ करते राशन डिपु संचालक। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले 21 दिनों से हड़ताल पर चल रहे राशन डिपो धारकों ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर सुंदरकांड पाठ के बाद फिलहाल हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी है। राशन डिपो धारकों का कहना है कि उन्होंने जनहित में हड़ताल वापस ली है, ताकि गरीब लोग राशन से वंचित न रह पाए। डिपो धारकों के हड़ताल वापस लेने से जिले के 1 लाख 86 हजार राशन कार्ड धारकों को राहत मिली है। मंगलवार से राशन डिपोधारक लोगों को राशन का वितरण आरंभ कर देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 300 राशन कार्डों पर एक डिपो का लाइसेंस देने के निर्णय व अन्य मांगों को लेकर राशन डिपो धारक 1 जनवरी से हड़ताल पर चले गए थे। राशन डिपोधारक पिछले 21 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे और गरीब परिवार राशन के लिए डिपो के बार-बार चक्कर काट रहे थे। सोमवार को सभी राशन डिपोधारक फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने पहले सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया व इसके बाद भगवान राम की प्रतिमा के आगे अपनी मांगों का ज्ञापन रखकर हड़ताल खोलने की घोषणा की। डिपोधारकों की हड़ताल खुलने से जिले के 186467 कार्ड धारकों को राहत मिली है। बता दें कि फतेहाबाद में इस समय 366 राशन डिपु हैं और डिपोधारकों ने इस बार राशन तो ले लिया था, लेकिन वितरण नहीं किया था। अब मंगलवार से राशन वितरित किया जाएगा।

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि हमने जनहित में अपनी हड़ताल वापस ली है, ताकि गरीबों को इस माह का राशन वितरित किया जा सके। मंगलवार से सभी राशन डिपो खुल जाएंगे और लोगों को राशन वितरण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें