फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका रतिया की बजट मीटिंग छठी बार रद्द

Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका पार्षदों से विचार विमर्श करते हुए एसडीएम सुरेश कुमार : संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका का वर्ष 2025-26 का बजट पास करने के लिए वीरवार को छठी बार बैठक बुलाई गई। कोरम पूरा न होने के कारण मीटिंग रद्द कर दी गई है। मीटिंग में नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना व उप-प्रधान जोगिंदर नंद के अलावा पांच पार्षद ही पहुंचे थे।
विज्ञापन

बजट पास करने के लिए एसडीएम सुरेश कुमार भी मीटिंग में विशेष रूम से मौजूद रहे लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी अन्य पार्षद नहीं पहुंचे। जिस कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया और बजट मीटिंग छठी बार भी रद्द कर दी गई। बता दें कि नगर पालिका में बढ़ रहे गतिरोध को देखते हुए एसडीएम सुरेश कुमार ने भी पार्षदों की एक विशेष मीटिंग नगर पालिका कार्यालय में आयोजित की थी। जिसमें एसडीएम ने पार्षदों से आह्वान किया था कि वे नगर पालिका का बजट पास करा दें ताकि शहर के विकास कार्य प्रभावित न हो पाए। उसके बाद भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे। रतिया नगर पालिका का लगभग 22 करोड़ रुपये का बजट पास करने के लिए पहले भी 5 बार बैठक रद्द हो चुकी है।
वीरवार को बुलाई गई बैठक में एसडीएम, चेयरपर्सन और उपप्रधान के अलावा पार्षद हरबंस कौर, वीरपाल कौर, जसविंदर कौर, धीरज जिंदल व हैप्पी पहुंच थे। करीब एक घंटा बीत जाने के बाद भी अन्य पार्षद मीटिंग में नहीं पहुंचे। जिस कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया। इस पर नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने मीटिंग को रद्द करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें