फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रुपये दोगुने करने के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी संचालक सहित 14 लोगों पर एफआईआर

Thu, 17 Apr 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। एक माह में ही रुपये दोगुना करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने केस गांव सहनाल निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह ने बताया है कि डॉ. सुखदेव सिंह ने अपने पिता के नाम पर शीशपाल फ्रंट लेन कंसल्टेंसी एंड सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोल रखी है। गांव सहनाल में ही बलजिंद्र सिंह के घर पर इसका कार्यालय बना है। इस कंपनी में करीब 25 एजेंट हैं। जिनमें गांव सहनाल के ही राजू, राजकुमार, सुखदेव सिंह, प्रगट सिंह, रवि कुमार, गुरदीप सिंह, अजय, मनजीत, रोहित, महिंद्री, अंकित तथा गांव गुरुसर निवासी शिरा चिम्मा, भूना निवासी रोशनलाल व अन्य शामिल हैं।
अमरीक के अनुसार कंपनी संचालक और एजेंट लोगों को एक महीने में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। आरोप है कि कंपनी के एजेंट 18 जनवरी को उनके घर आए और उसे लालच देकर तीन लाख रुपये ले लिए और रसीद दे दी। अमरीक ने बताया कि कंपनी में 3 लाख रुपये लगाए 3 महीने हो गए तो वह अपने पैसे लेने के लिए कंपनी संचालक सुखदेव सिंह के पास उनके ऑफिस गया। मगर कंपनी संचालक और एजेंट उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अमरीक के अनुसार सुखदेव सिंह व उसके साथी एजेंट ने कहा कि हमारे पास कोई पैसे नहीं है, जो करना है कर लो, पैसे नहीं देंगे। सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह की शिकायत पर सीईओ सुखदेव सिंह के अलावा अन्य 13 लोगों के खिलाफ धारा 318 (4), 316 (2), 351 (2), 351 (3), 61 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें