फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेंगू पर नियंत्रण के लिए फिर शुरू होगा रैपिड फीवर सर्वे, चार दिन ओपीडी भी खुलेगी

Sun, 03 Nov 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग का रैपिड फीवर सर्वे चार नवंबर से फिर शुरू होगा। वहीं चार दिनों बाद नागरिक अस्पताल में ओपीडी भी खुलेगी। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर लारवा की जांच करेगी और बुखार पीड़ितों के खून की स्लाइड भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1.92 लाख घरों के सर्वे का लक्ष्य मिला हुआ है। अप्रैल माह से ही विभाग की ओर से हर माह की 1 से 10 तारीख तक सर्वे किया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रोजाना हो रहा है और 10 दिन विशेष अभियान चलेगा। सर्वे के दौरान हर माह करीब दो हजार लोग बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं।
जिले में 29 अक्तूबर तक डेंगू के 59 मामले मिल चुके हैं। इसके अलावा 2817 जगहों पर लारवा मिला है। चार दिनों से त्योहारों की छुट्टी के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस साल इन क्षेत्रों में मिले हैं डेंगू केस
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद 20
टोहाना 9
रतिया 2
भूना 6
जाखल 4
भट्टूकलां 7
बड़ोपल 6
भूथनकलां 5
31 अक्तूबर से बंद थी ओपीडी
नागरिक अस्पताल में चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुलेगी। 31 अक्तूबर से नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद है। अस्पताल में रोजाना 650 से 700 मरीजों की ओपीडी होती है। मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार की ओपीडी बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में सोमवार को नेत्र रोग, डेंटल, ईएनटी, मनोचिकित्सक, चर्म रोग, महिला रोग, ऑर्थो सर्जन, टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की भीड़ ज्यादा हो सकती है।

डेंगू के मद्देनजर जिले में स्थिति नियंत्रण में है। विभाग की तरफ से वैसे रोजाना सर्वे किया जा रहा है, लेकिन रैपिड फीवर सर्वे के दौरान स्पेशल अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें