फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लोगों के लिए रेंडम सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जांचने के लिए रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है। इसमें उन सभी लोगों को शामिल किया है जो कि स्वास्थ्य जांच में जुटे हैं या फिर पिछले कई दिनों से बीमार हैं। जिला नागरिक अस्पताल में 19 लोगों के रैंडम सैंपल लिए जिसमें 11 लोग स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं। विभाग इन सैंपलों को जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद शनिवार को नागरिक अस्पताल में फ्लू क्लीनिक में तैनात पांच डॉक्टरों, दो स्टाफ नर्स, दो जीडीए तथा दो सुरक्षाकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा आठ मरीजों के सैंपल भी लिए हैं। जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इसके अलावा छह ऐसे मरीज हैं जिन्हें पिछले चार से पांच दिन से खांसी, जुकाम और सांस लेने की दिक्कत है और दवाई लेने के बाद भी आराम नहीं मिला है।
इसलिए जरूरी है कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जांचना
डॉक्टरों की माने तो पिछले करीब एक माह से फ्लू क्लीनिक चल रहा है। जिसमें हर तरह के मरीज आ रहे हैं। जिनमें कुछ लक्षण दिख रहे हैं और उनकी सैंपलिंग भी हो चुकी है लेकिन कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। विभाग अब ये जांचना चाहता है कि कोरोना वायरस का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन तो नहीं हो रहा है। इसके चलते विभाग डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा मरीजों को रैंडम सैंपलिंग में शामिल किया है।
विज्ञापन

अभी तक ये लिए जा चुके हैं सैंपल
फ्लू क्लीनिक में जांच : करीब 5500 मरीज
कोरोना आशंकित मरीजों के सैंपल - 154
निगेटिव - 92
पॉजिटिव - 1
सैंपल रिपोर्ट इंतजार - 61
कोरोना पॉजिटिव पाए मरीज का तीसरा सैंपल आज ले सकता है विभाग
स्वास्थ्य विभाग अग्रोहा मेडिकल में दाखिल गांव जांडवाला के युवक का तीसरा सैंपल रविवार को ले सकता है। युवक का वीरवार को दूसरा सैंपल लिया गया था। जिसकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई थी जिसमें वह निगेटिव पाया गया। रोहतक पीजीआई की तरफ से 48 घंटे बाद तीसरा सैंपल लेने की सिफारिश की गई है। इसमें चलते विभाग रविवार को तीसरा सैंपल ले सकता है। पहला सैंपल युवक का पॉजिटिव पाया गया था।
कोरोना वायरस को लेकर टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। शनिवार को कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जांचने के लिए 19 रैंडम सैंपल लिए हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी भी शामिल हैं। -डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें