फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुबह दी दबिश, पुलिस ने 32 मामले दर्ज कर 33 आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्च अ​भियान को लेकर निर्देश देते हुए पुलिस अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमों ने रविवार सुबह पांच बजे जिला में विशेष सर्च अभियान चलाया। फतेहाबाद, रतिया और टोहाना, भूना, भट्टूकलां व जाखल में पुलिस की करीब 12 से अधिक टीमों ने नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर उनके ठिकानों पर दबिश देकर गहन अभियान चलाया। इस अभियान में संबंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ व एंटी नारकोटिक्स की टीमें भी शामिल रहीं। इस दौरान विभिन्न आपराधिक 32 मामले दर्ज कर 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ये किए गए मामले दर्ज
- नशीला पदार्थ अधिनियम :
एक मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, 6.10 ग्राम हेरोइन बरामद
-आबकारी अधिनियम :
कुल मामले दर्ज -21, गिरफ्तार आरोपी 21, बरामदगी 450 लीटर लाहन, 272 बोतल देसी व 58 बोतल अवैध शराब बरामद
-जुआ अधिनियम :
कुल मामले दर्ज - 9, गिरफ्तार आरोपी- 9, बरामदगी - 22520 रुपये जुआ राशि
-शस्त्र अधिनियम :
कुल मामले दर्ज -1, गिरफ्तार आरोपी- 1, बरामदगी - 1 पिस्तौल 32 बोर बरामद।
-
आगे भी जारी रहेगा सर्च अभियान
जिले में नशे की बिक्री का अवैध धंधा करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उनकी धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिला में रविवार सुबह विशेष सर्च अभियान चलाया गया है। जिला पुलिस द्वारा 32 मामले दर्ज कर 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें