फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 30 Jul 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भवन एवं अन्य निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा की राज्य कमेटी की बैठक बुधवार को राज्य अध्यक्ष आजाद सिंह मिरान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक का संचालन राज्य महासचिव राजेश चौबारा ने किया। इस दौरान, मजदूरों के हकों के हनन और बोर्ड की प्रक्रियाओं को बंद करने के विरोध में बड़े आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राजेश चौबारा ने बैठक को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जब से हरियाणा में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से निर्माण मजदूर अपने हकों के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र की आड़ में लाखों मजदूरों को सरकारी लाभों से वंचित किया गया है। चौबारा ने ट्रेड यूनियनों के अधिकारों के हनन और पंजीकरण व लाभ फार्मों को (सीएससी) कॉमन सर्विस सेंटर के हवाले करने पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार फिर भी नहीं जागी तो अगस्त के अंतिम सप्ताह में श्रम मंत्री के गृह जिले अंबाला में बैठक कर आंदोलन की शुरुआत कर सकती हैं।
विज्ञापन

बैठक में नोरंग सांचला, बलबीर सरोवा, कुलदीप मुंड, सुभाष दौलतपुर सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें