फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा गाजूवाला का पीएमश्री स्कूल

Wed, 30 Jul 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव गाजूवाला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का मुख्य द्वार। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
समैन। हरियाणा राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पीएम श्रीस्कूलों में से शिक्षा विभाग ने प्रत्येक जिले से एक सर्वश्रेष्ठ स्कूल का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला फतेहाबाद में टोहाना खंड के गांव गाजुवाला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को जिले के सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूल का दर्जा मिला है। प्रदेश से 22 पीएम श्री स्कूलों को सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया है। फतेहाबाद जिले में कुल 7 पीएम श्री स्कूल हैं।
गाजूवाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. ललित मनोपती ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ का यह दर्जा स्कूल की शिक्षण गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, डिजिटल साक्षरता, नवाचारों की पहल व समग्र विकास के आधार पर दिया गया है। स्कूल को शिक्षा विभाग के सतत प्रयासों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियाँ, सांस्कृतिक सहभागिता व अनुशासनात्मक वातावरण को सराहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें