फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टिब्बा कॉलोनी व खुंबर गांव में जन स्वास्थ्य विभाग ने काटे पानी के 12 अवैध कनेक्शन

Thu, 20 Feb 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में अवैध कनेक्शन बंद करते हुए कर्मचारी ,स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में वीरवार को अवैध कनेक्शन को काटने को लेकर अभियान चलाया। टीम ने टिब्बा कॉलोनी में खाली प्लॉट में सब्जी बोने को लेकर किए गए 4 और गांव खुंबर में 8 अवैध कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


जिला सलाहकार शर्माचंद लाली ने बताया कि अवैध कनेक्शन काटने के अलावा गांव में पांच अन्य अवैध कनेक्शन वाले लोगों को नोटिस दिए गए। उन्होंने कहा कि पीने योग्य पानी को सब्जी या किसी अन्य फसल में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले भी शहर में जल चौपाल लगाकर लोगों को पानी बचाने व अवैध कनेक्शन न लगाने को लेकर जागरूक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें