फतेहाबाद के रविदास चौक पर मिठाई की दुकान में लगी आग पर काबू पाने के बाद गैंस सिलेंडर की जांच कर
फतेहाबाद। शहर के डीएसपी रोड पर रविदास चौक के पास राम सिंह सैनी की मिठाई की दुकान पर गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से उसमें आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों व दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दुकानदार राम सिंह ने बताया कि दुकान पर वीरवार को एक कारीगर नमकीन तल रहा था। इस दौरान छलनी से तेल छानते समय गरम तेल गैस सिलिंडर की पाइप पर जा गिरा। इससे गैस लीक हो गई और उसमें होने से आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी 15 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।