फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 1558 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 44 करोड़ की रिकवरी के लिए जब्त होगी संपत्ति

Wed, 13 May 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली बिल न भरने वाले 1558 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। कुल 44 करोड़ रुपये के बकाया वसूली के लिए उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

निगम ने लंबित बकाया वसूलने के लिए राजस्व विभाग को फाइल भेजी है। तहसीलदारों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। भुगतान नहीं होने पर जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित कर उन्हें जब्त किया जाएगा। साथ ही संपत्ति की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
निगम के अनुसार जिले में सबसे अधिक बकाया टोहाना डिवीजन में है, लगभग 25 करोड़ रुपये। इसमें कन्हड़ी, समैन और गाजूवाला क्षेत्रों के उपभोक्ता शामिल हैं। बकाया वसूली प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की गई। पहले चरण में 332, दूसरे में 628 और तीसरे में 788 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए। तीसरे चरण के बाद 73 उपभोक्ताओं ने कुल 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का बिल जमा किया।
विज्ञापन

-
डिफाल्टर उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिल जमा करें। अन्यथा संपत्ति कुर्क जैसी सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यह अभियान केवल राजस्व वसूली ही नहीं बल्कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। - संजीव शंकर रॉय, एसई, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें