फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो लाख रुपये लेकर शादी कराने वाले बिचौलिए ने ही साथियों संग मिलकर की थी युवक की हत्या, तीन आरोपी काबू

Wed, 13 May 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए ले जाते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
टोहाना। शहर के किला मोहल्ला से 22 अप्रैल को लापता जुगाड़ बाइक रेहड़ी चालक राजेश सैनी (28) की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजेश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी शादी करवाने वाले बिचौलिए ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विक्रम, राजेश और अमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शादी के विवाद में रची गई खूनी साजिश
डीएसपी जयभगवान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी टोहाना निवासी विक्रम दूसरे राज्यों से रुपये लेकर शादी करवाने का काम करता है। उसने करीब 2 लाख रुपये लेकर मृतक राजेश की शादी यूपी निवासी किरण से करवाई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन रहने लगी, जिससे परेशान होकर राजेश अपने रुपये वापस मांग रहा था। बार-बार रुपये मांगने से नाराज होकर विक्रम ने अपने साथियों अमन और राजेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
शराब पिलाकर नहर में फेंका
पुलिस जांच के अनुसार 22 अप्रैल को आरोपी राजेश को बहाने से नहर के पास ले गए। वहां उसे जबरन अत्यधिक शराब पिलाई और गला दबाकर उसे अधमरा कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से राजेश को उसकी रेहड़ी समेत फतेहाबाद ब्रांच नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

25 अप्रैल को बरामद हुआ था शव
राजेश चीनी मार्केट में रेहड़ी लगाता था और 22 अप्रैल से लापता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। 25 अप्रैल की शाम को पुलिस ने फतेहाबाद ब्रांच नहर के साइफन से राजेश का शव बरामद किया जबकि रेहड़ी कुछ दूरी पर मिली थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी विक्रम, राजेश और अमन को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर वारदात स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें