फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी धनखड़ के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर मजबूत हो होगी भाजपा : सुभाष बराला

विज्ञापन
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते सुभाष बराला - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ के प्रदेशाध्यक्ष बनने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने धनखड़ को बधाई दी और कहा कि उनके साढ़े पांच साल के कार्यकाल के दौरान शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री, प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों व अन्य भाजपा नेताओं का भरपूर सहयोग मिला है। वह रविवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि भाजपा ने जींद उप चुनाव, नगर निगम चुनाव, लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। बराला ने बरोदा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में विपक्ष को अपनी स्थिति का अंदाजा हो जाएगा। बराला ने हुड्डा की ओर से मुख्यमंत्री को बरोदा चुनाव लड़ने की चुनौती पर कहा कि ये बातें राजनीतिक बयानबाजी हैं। भाजपा का एक कार्यकर्ता भी इस चुनाव को आसानी से जीत सकता है। जींद उपचुनाव की तरह भाजपा इस चुनाव में भी परचम लहराएगी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने जमीन का ई-रजिस्ट्रेशन शुरू करने पर कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए यह अहम कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें